अमर उजाला
Mon, 22 April 2024
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पहले खिलाड़ी थे जिन पर इस सीजन धीमी ओवर गति को लेकर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर दो बार धीमी ओवर गति को लेकर जुर्माना लगाया गया है
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन पर गुजरात के खिलाफ धीमी ओवर गति को लेकर जुर्माना लग चुका है
केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल और सीएसके के ऋतुराज गायकवाड़ पर भी इस सीजन जुर्माना लग चुका है
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और पंजाब किंग्स के स्टैंड-इन कप्तान सैम करन भी इससे अछूते नहीं रहे और दोनों खिलाड़ियों पर धीमी ओवर गति को लेकर जुर्माना लगाया गया है
केकेआर के हर्षित राणा पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगा था
हर्षित के अलावा हाल ही में मुंबई इंडियंस के टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड पर भी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था
इंग्लैंड महिला टीम की खिलाड़ी टैमी ब्यूमोंट ने रचाई शादी, देखें फोटो