अमर उजाला
Fri, 19 April 2024
आईपीएल 2024 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सीजन कई रिकॉर्ड्स बने और टूटे
14 अप्रैल को आईपीएल का एल क्लासिको मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस की टीम वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने थी
इस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड व्यूज मिले हैं और इसने ओटीटी पर आईपीएल मैच के पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है
14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए महामुकाबले के दौरान ओटीटी पर 71.5 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल हुए
इस मैच को महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ओवर में अपने तीन छक्कों और रोहित शर्मा ने अपने तूफानी शतक से यादगार बना दिया
टाटा आईपीएल के आधिकारिक ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 933 करोड़ मिनट का वॉच टाइम और 13 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा हासिल किया, जो टाटा आईपीएल 2023 फाइनल से बेहतर है
ओटीटी ने आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत 59 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ की और पहले दिन 660 करोड़ मिनट का वॉच-टाइम देखा गया
29 मैचों के बाद इस प्लेटफॉर्म पर 38.3 करोड़ दर्शकों द्वारा 1200 करोड़ से अधिक व्यूज़ और 14,800 करोड़ मिनट का वॉच टाइम दर्ज किया गया
पिछले सीजन की इसी अवधि की तुलना में दर्शकों की संख्या में 42% की वृद्धि देखी गई है
ओटीटी पर आप आईपीएल मैच जियो सिनेमा पर कई अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं और वह भी बिल्कुल फ्री
IPL की वो पारियां जब छक्के को तरसी टीमें, तीन बार हो चुका है ऐसा