IPL 2024: आईपीएल का बहाना, स्टार्क का टी20 वर्ल्ड कप पर निशाना?

अमर उजाला

Thu, 7 September 2023

Image Credit : IPL

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 2015 के बाद पहली बार आईपीएल में वापसी कर सकते हैं

Image Credit : IPL

अगले साल जून में वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

यदि उन्हें किसी टीम द्वारा चुना जाता है तो यह उनकी दूसरी फ्रेंचाइजी होगी। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 2014 और 2015 में दो सीजन खेले थे

Image Credit : सोशल मीडिया

इस दौरान उन्होंने 27 मैचों में 34 विकेट लिए थे। 2018 में चोट के कारण हटने से पहले उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने खरीदा था

Image Credit : IPL

वहीं बाकी वर्षों में उन्होंने आईपीएल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता दी थी। अगला साल ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा मैच नहीं खेलने हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्हें मार्च में न्यूजीलैंड दौरे और अगस्त के अंत से अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है। इस बीच जून में टी20 विश्व कप निर्धारित है

Image Credit : सोशल मीडिया

स्टार्क ने विलो टॉक क्रिकेट पॉडकास्ट में बताया- देखो आठ साल हो गए हैं। मैं निश्चित रूप से अगले साल वापसी करने जा रहा हूं

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा- यह टी20 विश्व कप के लिए तैयारी करने का शानदार मौका होगा। इसलिए मुझे लगता है कि ऑक्शन में अपना नाम डालने का यही सही मौका है

Image Credit : IPL

इतने लंबे समय तक स्टार्क के आईपीएल नहीं खेलने का एक बड़ा कारण यह है कि वह टेस्ट क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहना चाहते हैं

Image Credit : IPL

वह इस प्रारूप में मैचों के शतक तक पहुंचना चाहेंगे, जो कि तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने पहले है और ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के एकमात्र तेज गेंदबाज बने हुए हैं

Image Credit : IPL

स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 82 टेस्ट खेले हैं और यदि वह ऑस्ट्रेलिया के फ्यूचर टूर प्रोग्राम में खेलने में सफल होते हैं, तो उनका 100वां मैच 2025-26 एशेज के दौरान होगा

Image Credit : सोशल मीडिया

कभी देखा है बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर पेट्रोल पंप?

social media
Read Now