अमर उजाला
Tue, 19 December 2023
आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के मौजूदा कप्तान रोवमन पॉवेल का आया
उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा। रोवमन विस्फोटक बल्लेबाजी और मीडियम फास्ट बॉलिंग कर सकते हैं
वेस्टइंडीज पुरुष टीम के टी20 कप्तान रोवमन पॉवेल ने एक बार अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था
पॉवेल के लिए गरीबी से निकलकर वेस्टइंडीज टीम के कप्तान बनने तक का सफर आसान नहीं रहा है
पॉवेल ने बताया कि जब वह मां के पेट में थे तब पिता ने अबॉर्शन कराने की कोशिश की थी
पॉवेल का जन्म वेस्टइंडीज में जमैका के बेनिस्टेर डिस्ट्रिक्ट ऑफ ओल्ड हार्बर में हुआ था
पॉवेल और उनकी बहन को मां ने ही पाला है, उन्होंने मां और देश का नाम रोशन किया
पॉवेल और उनकी बहन को पढ़ाने के लिए मां ने लोगों के घरों में कपड़े धोने का काम किया
पॉवेल ने स्कूल के दिनों में ही अपनी मां से वादा किया था कि वह उसे गरीबी से निकालेगा
पॉवेल ने उस वादे को पूरा किया है, उन्होंने 2019 में मां को कार गिफ्ट की थी
कौन हैं आईपीएल 2024 की नीलामी करने वाली मल्लिका सागर