अमर उजाला
Sun, 10 March 2024
आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है और ये टूर्नामेंट 26 मई तक चलेगा
कुछ महीने पहले हुए ऑक्शन में टीमों ने कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदा या ट्रेड किया
किसी टीम को नया कप्तान मिला है तो कोई युवा खिलाड़ी खूब महंगा बिकने के कारण चर्चाओं में आया है
आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन पर आईपीएल 2024 में सबकी नजरें टिकी रहेंगी
कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन पर एक तरफ सबसे महंगे खिलाड़ी होने और आठ साल बाद वापसी का दबाव होगा
ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वो आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे। अब वह वापसी करने जा रहे हैं तो उन पर नजरें टिकी होंगी
पिछले सीजन तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक इस बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते दिखेंगे। देखना होगा MI को वह कैसे संभालते हैं
यशस्वी ने आईपीएल 2023 में 625 रन बनाए थे, जिनमें एक शतक भी शामिल था। अभी वह शानदार लय में हैं और विपक्षी गेंदबाजों को उनसे बचकर रहना होगा
रिंकू सिंह ने पिछले सीजन यश दयाल के ओवर में 5 छक्के लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस बार वह और कमाल कर सकते हैं
श्रीलंका ने लिया बांग्लादेश से बदला, सीरीज जीतने पर मनाया 'टाइम आउट' वाला जश्न