IPL में 300+ के स्ट्राइक रेट से 50+ का स्कोर बनाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें

अमर उजाला

Fri, 19 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2024 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक कई बड़े स्कोर वाले मैच हुए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

हालांकि, इस सीजन किसी बल्लेबाज ने अभी तक 300+ के स्ट्राइक रेट से 50+ का स्कोर नहीं बनाया है

Image Credit : IPL/BCCI

हम आपको उन 7 बल्लेबाजों की लिस्ट बता रहे हैं, जिन्होंने इस लीग में 300+ के स्ट्राइक रेट से 50 से ज्यादा के स्कोर बनाए

Image Credit : twitter

7. केएल राहुल (साल 2018)

2018 में पंजाब से खेलते हुए राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 गेंद में 51 रन की पारी खेली थी। तब उनका स्ट्राइक रेट 318.75 का रहा था
Image Credit : IPL/BCCI

6. कीरोन पोलार्ड (साल 2016)

पोलार्ड ने 2016 में मुंबई से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 17 गेंद में नाबाद 51 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा
Image Credit : IPL/BCCI

5. सुनील नरेन (साल 2017)

नरेन ने 2017 में कोलकाता से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 17 गेंद में 54 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 317.65 का रहा था

Image Credit : IPL/BCCI

4. पैट कमिंस (साल 2022)

साल 2022 में पैट कमिंस ने कोलकाता से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 गेंद में नाबाद 56 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 373.33 का रहा था

Image Credit : IPL/BCCI

3. निकोलस पूरन (साल 2023)

पूरन ने 2023 में लखनऊ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 19 गेंद में 62 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 326.32 का रहा था
Image Credit : IPL/BCCI

2. यूसुफ पठान (साल 2014)

यूसुफ ने 2014 में कोलकाता से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 गेंद में 72 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 327.27 का रहा था
Image Credit : IPL/BCCI

1. सुरेश रैना (साल 2014)

रैना ने 2014 में चेन्नई से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 गेंद में 87 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 348 का रहा था

Image Credit : IPL/BCCI

लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत, देखें तस्वीरें

Election Commission Of India
Read Now