अमर उजाला
Sat, 13 May 2023
आईपीएल 2023 के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हरा दिया
इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था
दुनिया के नंबर एक टी20 बैटर सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 103 रन की पारी खेली
यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक रहा, सूर्या ने 210 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया
भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भी सूर्यकुमार के मुरीद हो गए, उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर सूर्या की जमकर तारीफ की
युवराज ने लिखा- अच्छी गेंदबाजी राशिद खान, लेकिन सूर्यकुमार एक अलग ग्रह पर बल्लेबाजी कर रहे हैं! अविश्वसनीय हिटिंग! जहां दिल करे वहां। क्या शतक था!
मुंबई के 218 रन के जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन ही बना सकी, राशिद खान ने नाबाद 79 रन और डेविड मिलर ने 41 रन की पारी खेली
सूर्यकुमार के इस छक्के को देखकर खुद 'भगवान' हुए हैरान