IPL की सबसे युवा और उम्रदराज टीम, देखें पूरी लिस्ट

अमर उजाला

Sat, 25 March 2023

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल के 16वें संस्करण की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है, पहले मैच में CSK और GT की टीमें आमने-सामने होंगी

Image Credit : IPL/BCCI

इस बार 10 टीमें खेलती दिखेंगी, हम आपको इस साल की सबसे युवा और उम्रदराज टीम और साथ ही सभी टीमों के औसत उम्र के बारे में बता रहे हैं

Image Credit : IPL/BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

औसत उम्र: 29 साल
बैंगलोर की टीम इस साल आईपीएल में इकलौती टीम है जिसमें कोई भी खिलाड़ी 23 साल से कम उम्र का नहीं है

Image Credit : IPL/BCCI

कोलकाता नाइट राइडर्स

औसत उम्र: 29 साल
केकेआर टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज टीमों में से एक है। उनकी टीम में 30 या उससे ज्यादा उम्र के 11 खिलाड़ी हैं

Image Credit : IPL/BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स

औसत उम्र: 28 साल
सीएसके की टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मौजूद हैं, हालांकि इस बार शेख रशीद-निशांत सिंधु जैसे खिलाड़ियों के जुड़ने से टीम की औसत उम्र घटी है

Image Credit : IPL/BCCI

गुजरात टाइटंस

औसत उम्र: 28 साल
मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के पास नूर अहमद के रूप में आईपीएल 2023 का सबसे युवा खिलाड़ी मौजूद है
Image Credit : IPL/BCCI

लखनऊ सुपर जाएंट्स

औसत उम्र: 28 साल
लखनऊ के पास अमित मिश्रा के रूप में आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी मौजूद है
Image Credit : IPL/BCCI

पंजाब किंग्स

औसत उम्र: 28 साल
पंजाब के पास पिछले सीजन तक सबसे युवा टीम थी, लेकिन इस साल ऑक्शन में कुछ नए और अनुभवी खिलाड़ियों के आने के बाद इसके औसत उम्र में बढ़ोतरी हुई
Image Credit : IPL/BCCI

राजस्थान रॉयल्स

औसत उम्र: 27 साल
राजस्थान रॉयल्स के पास 25 खिलाड़ियों के रोस्टर में 30 और उससे ज्यादा उम्र के केवल सात खिलाड़ी हैं
Image Credit : IPL/BCCI

दिल्ली कैपिटल्स

औसत उम्र: 27 साल
दिल्ली की टीम के पास सबसे शानदार टीमों में से एक है, कप्तान डेविड वॉर्नर टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं
Image Credit : IPL/BCCI

मुंबई इंडियंस

औसत उम्र: 26 साल
मुंबई इंडियंस के पास आईपीएल की सबसे युवा टीमों में से एक है। उनके पास टीम में 22 साल या उससे कम उम्र के सात खिलाड़ी हैं, जबकि टीम का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 35 वर्ष का है

Image Credit : IPL/BCCI

सनराइजर्स हैदराबाद

औसत उम्र: 26 साल
सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2023 की सभी दस टीमों में सबसे युवा टीम है। उनके सिर्फ पांच खिलाड़ी 30 से ज्यादा उम्र के हैं

Image Credit : IPL/BCCI

Video: रोहित शर्मा ने फैमिली संग किया डांस, बेटी ने जीता दिल

Rohit Sharma/Instagram
Read Now