विवरांत शर्मा ने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, स्वप्निल-गंभीर को पीछे छोड़ा

अमर उजाला

Sun, 21 May 2023

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2023 का 69वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है

Image Credit : IPL/BCCI

इस मैच में हैदराबाद के लिए विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल ओपनिंग के लिए उतरे और दोनों ने शानदार बैटिंग की

Image Credit : IPL/BCCI

विवरांत ने 47 गेंदों में 69 रन की पारी खेली, उन्होंने मयंक के साथ 83 गेंदों में 140 रन की साझेदारी निभाई

Image Credit : IPL/BCCI

इस पारी के साथ ही विवरांत ने इतिहास रच दिया है, वह आईपीएल में डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए

Image Credit : IPL/BCCI

उन्होंने स्वप्निल असनोदकर के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, स्वप्निल ने 2008 में RR की तरफ से KKR के खिलाफ 60 रन की पारी  खेली थी

Image Credit : ट्विटर

वहीं, गौतम गंभीर ने 2008 में दिल्ली से आईपीएल डेब्यू करते हुए RR के खिलाफ नाबाद 58 रन की पारी खेली थी

Image Credit : सोशल मीडिया

चौथे स्थान पर देवदत्त पडिक्कल हैं, उन्होंने 2020 में RCB की ओर से आईपीएल डेब्यू करते हुए SRH के खिलाफ 56 रन की पारी खेली थी

Image Credit : IPL/BCCI

डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

IPL/BCCI
Read Now