अमर उजाला
Sun, 21 May 2023
आईपीएल 2023 का 69वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है
इस मैच में हैदराबाद के लिए विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल ओपनिंग के लिए उतरे और दोनों ने शानदार बैटिंग की
विवरांत ने 47 गेंदों में 69 रन की पारी खेली, उन्होंने मयंक के साथ 83 गेंदों में 140 रन की साझेदारी निभाई
इस पारी के साथ ही विवरांत ने इतिहास रच दिया है, वह आईपीएल में डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए
उन्होंने स्वप्निल असनोदकर के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, स्वप्निल ने 2008 में RR की तरफ से KKR के खिलाफ 60 रन की पारी खेली थी
वहीं, गौतम गंभीर ने 2008 में दिल्ली से आईपीएल डेब्यू करते हुए RR के खिलाफ नाबाद 58 रन की पारी खेली थी
चौथे स्थान पर देवदत्त पडिक्कल हैं, उन्होंने 2020 में RCB की ओर से आईपीएल डेब्यू करते हुए SRH के खिलाफ 56 रन की पारी खेली थी
डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा