अमर उजाला
Sun, 14 May 2023
पंजाब किंग्स को शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत मिली, लेकिन इस मैच में सैम करन एक बार फिर फेल रहे
सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, उन्हें इस सीजन के ऑक्शन में पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था
अब इस मैच के बाद सहवाग ने सैम करन पर निशाना साधा है, वीरू ने उनकी तुलना 60 लाख रुपये के पंजाब के ही खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह से की है
वीरू ने कहा- पंजाब ने प्रभसिमरन को जो भी मौके दिए, उससे टीम का भला हुआ, मुझे लगता है टीम को इसी तरह के कुछ और खिलाड़ियों से फायदा होगा
सहवाग ने कहा- जब प्रभसिमरन पहली बार आईपीएल खेलने आए थे तो उन पर 4.8 करोड़ रुपये की बोली लगी थी, लेकिन इस साल पंजाब ने उन्हें 60 लाख रुपये में खरीदा
सहवाग ने कहा- पंजाब ने सैम करन को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन उन्होंने अब तक क्या किया है?
मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए थे, प्रभसिमरन ने 65 गेंदों में 103 रन की पारी खेली
जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी, कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए
सैम करन ने इस मैच में 24 रन बनाने के अलावा, दो ओवर गेंदबाजी भी की और 18 रन दिए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज