अमर उजाला
Sun, 14 May 2023
आईपीएल में बीते गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला गया
इस मैच में राजस्थान ने कोलकाता को नौ विकेट से हरा दिया, यशस्वी जायसवाल इस जीत में हीरो रहे
राजस्थान ने बेहतरीन शुरुआत की थी, पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए नीतीश राणा के ओवर में 26 रन बटोरे, यशस्वी ने इस ओवर में दो छक्के और तीन चौके लगाए
मुंबई ने 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले ही ओवर में 27 रन बनाए थे। इनमें सात एक्स्ट्रा भी शामिल है
इसके बाद राजस्थान ने कोलकाता के खिलाफ गुरुवार को 26 रन बनाए, उससे पहले 2013 में कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ एक ओवर में 26 रन बटोरे थे
आईपीएल 2021 में दिल्ली ने कोलकाता के खिलाफ अहमदाबाद में पहले ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन बनाए थे
आईपीएल 2019 में बैंगलोर ने राजस्थान के खिलाफ पहले ओवर में 23 रन बनाए थे
राजस्थान ने आईपीएल 2009 में कोलकाता के खिलाफ पहले ओवर में 22 रन बटोरे थे, वहीं डेक्कन चार्जर्स ने भी उसी साल दिल्ली के खिलाफ पहले ओवर में 21 रन बनाए थे
सिर्फ जीनियस ही इस तस्वीर में बत्तख को खोज सकते हैं?