IPL में हैदराबाद vs राजस्थान मैच के कुछ खास पल

अमर उजाला

Mon, 3 April 2023

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल में रविवार को दो मुकाबले खेले गए, पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स का था और दूसरा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस था

Image Credit : IPL/BCCI

पहले मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से और दूसरे मैच में बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

Image Credit : IPL/BCCI

दोनों मैच एकतरफा रहे, लेकिन राजस्थान बनाम हैदराबाद मुकाबले में कुछ रोमांचक पल भी देखने को मिले, आइए देखते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

हैदराबाद बनाम राजस्थान मैच में एसआरएच के उमरान मलिक ने 149.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद पर आरआर के देवदत्त पडिक्कल को क्लीन बोल्ड किया, वह दो रन बना सके

Image Credit : IPL/BCCI

हालांकि, उमरान इसके बाद गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर सके और महंगे भी साबित हुए, उन्होंने तीन ओवर में 10.70 की इकॉनमी रेट से 32 रन दिए और एक विकेट लिया

Image Credit : IPL/BCCI

राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 203 रन बनाए थे, यशस्वी ने 54, बटलर ने 54 और कप्तान सैमसन ने 55 रन की पारी खेली, फजलहक और सुंदर को 2-2 विकेट मिले

Image Credit : IPL/BCCI

जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 131 रन ही बना सकी, अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, वहीं युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए

Image Credit : IPL/BCCI

इस मैच में चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी स्टेडियम पहुंची थीं, उन्होंने इस मैच में ग्लैमर का तड़का लगाया, साथ ही पति चहल के विकेट लेने पर खुश भी नजर आईं

Image Credit : IPL/BCCI

सनराइजर्स बनाम राजस्थान मैच देखने के लिए साउथ के दिग्गज अभिनेता वेंकटेश भी हैदराबाद स्टेडियम पहुंचे थे

Image Credit : IPL/BCCI

मैच की शुरुआत में पूर्व दिग्गज क्रिकेट सलीम दुर्रानी को श्रद्धांजलि भी दी गई, सलीम का रविवार सुबह निधन हो गया था

Image Credit : IPL/BCCI

सिराज ने पार की लापरवाही की हद, एक ओवर में पांच बार की यह गलती

सोशल मीडिया
Read Now