अमर उजाला
Thu, 23 February 2023
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को टीम का कप्तान बनाया है
मार्करम दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसएटी20 (SA20) में हैदराबाद फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान हैं
मार्करम ने अपनी कप्तानी में एसएटी20 के पहले सीजन में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को चैंपियन बनाया था
मार्करम ने आईपीएल के पिछले सीजन में 12 पारियों में 139.05 की स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए थे
एडेन मार्करम आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के नौवें कप्तान होंगे
मार्करम से पहले टीम के कप्तान केन विलियम्सन थे, उन्हें फ्रेंचाइजी ने पिछले साल खराब प्रदर्शन के बाद बाहर कर दिया
सनराइजर्स हैदराबाद के पहले कप्तान कुमार संगकारा थे, उनके बाद कैमरून व्हाइट, शिखर धवन और डैरेन सैमी ने भी कमान संभाली
डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 67 मैचों में टीम की कप्तानी की, उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था
वॉर्नर के बाद केन विलियम्सन कप्तान थे, उन्होंने 46 मुकाबले में टीम की कप्तानी की
भुवनेश्वर कुमार और मनीष पांडे भी कुछ मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं
T20 WC 2023: सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी