सारा तेंदुलकर के फैन पेज से शुभमन गिल के लिए खास पोस्ट, सोशल मीडिया यूजर्स ने लिए मजे

अमर उजाला

Mon, 22 May 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर के ऑफिशियल पेज के साथ-साथ कई फैन पेज भी भरे पड़े हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

रविवार को गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल ने शतक लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को तो हराया ही, साथ ही मुंबई इंडियंस को भी प्लेऑफ में पहुंचा दिया

Image Credit : IPL/BCCI

इसके बाद सारा तेंदुलकर के एक फैन पेज से शुभमन को लेकर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, इस पोस्ट के सामने आने के बाद सारा और शुभमन गिल फिर चर्चा में आ गए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

सारा के फैन पेज से जो पोस्ट किया गया है, उसमें लिखा है- मुंबई इंडियंस की ओर धन्यवाद शुभमन गिल

Image Credit : IPL/BCCI

सचिन मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं, जबकि सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर इसी टीम से खेलते हैं, इसी वजह से यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है

Image Credit : IPL/BCCI

शुभमन और सारा को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाते हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में इन दोनों के अफेयर को लेकर भी बातें कही जाती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सारा के फैन पेज के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे भी ले रहे हैं, एक यूजर ने लिखा- मजा आ गया

Image Credit : सोशल मीडिया

वहीं, कार्तिक मगदम नाम के यूजर ने लिखा- अब समझ आया शतक लगाने का राज, गुजरात को अब क्वालिफायर-वन में चेन्नई से भिड़ना है

Image Credit : सोशल मीडिया

IPL: लगातार दो पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

IPL/BCCI
Read Now