अमर उजाला
Tue, 23 May 2023
शुभमन गिल आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं
शुभमन ने लीग राउंड के दौरान 14 मैच में 680 रन बनाए
शुभमन गिल ने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं
शुभमन ने लीग राउंड के आखिरी मैच में आरसीबी के खिलाफ शतक लगाया, वह 104 रन बनाकर नाबाद रहे
शुभमन के शतक की बदौलत गुजरात ने आरसीबी को छह विकेट से हरा दिया
शुभमन गिल ने आरसीबी को हराकर कथित गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर को फायदा पहुंचाया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर एक-दूसरे को पसंद करते हैं
इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि शुभमन और सारा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं
शुभमन ने शतक लगाकर आरसीबी को बाहर किया तो मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई
सारा तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई को ही सपोर्ट करती हैं, उनके पिता सचिन तेंदुलकर टीम के मेंटर हैं
सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर ने इसी सीजन मुंबई के लिए आईपीएल में डेब्यू किया है
शुभमन ने आरसीबी को बाहर कर सारा की फेवरेट टीम मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचा दिया
IPL: प्लेऑफ में रोहित की कप्तानी सुपरहिट, बल्लेबाजी फ्लॉप