अमर उजाला
Mon, 17 April 2023
आईपीएल 2023 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला गया
इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली, अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और छह छक्के लगाए
इस पारी के दौरान सैमसन ने राजस्थान के लिए एक खास मुकाम हासिल किया, वह सिर्फ इस फ्रेंचाइजी के लिए तीन हजार रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए
राजस्थान के लिए सैमसन ने दो शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं, उनका बेस्ट स्कोर 119 रन का रहा है
सैमसन के बाद राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे ने बनाए हैं, उन्होंने आरआर के लिए 100 मैचों में 2810 रन बनाए
तीसरे स्थान पर जोस बटलर (63 मैचों में 2508 रन), चौथे स्थान पर शेन वॉटसन (78 मैचों में 2372 रन) और पांचवें स्थान पर राहुल द्रविड़ (46 मैचों में 1276 रन) हैं
सैमसन ने ओवरऑल आईपीएल में 143 मैचों में 29.23 की औसत से 3683 रन बनाए हैं, इनमें 3 शतक और 19 अर्धशतक बनाए हैं
मैच की बात करें तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 177 रन बनाए, शुभमन गिल ने 45 रन और डेविड मिलर ने 46 रन की पारी खेली
जवाब में राजस्थान ने एक वक्त चार रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन टीम ने 19.2 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया
सैमसन के अलावा शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंदों में 56 रन की नाबाद पारी खेली, उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए
मैच के दौरान टकराए राजस्थान के 3 खिलाड़ी, कैच चौथे खिलाड़ी ने लिया