अमर उजाला
Sat, 13 May 2023
आईपीएल 2023 के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हरा दिया
इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था
दुनिया के नंबर एक टी20 बैटर सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 103 रन की पारी खेली
यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक रहा, सूर्या ने 210 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया
सूर्यकुमार ने मैच के दौरान एक ऐसा शॉट खेला था, जिसने खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी हैरान कर दिया था
डग आउट में बैठे मुंबई के मेंटर सचिन सूर्या के उस शॉट को दोहराते दिखे और हैरानी जताई, बाद में ट्विटर पर सचिन ने इस शॉट की तारीफ भी की
सचिन ने लिखा- सूर्या ने मैच के दौरान कई बेहतरीन शॉट खेले, लेकिन मोहम्मद शमी की गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से छक्का मेरा पसंदीदा रहा
This browser does not support the video element.
सचिन ने लिखा- जिस तरह से सूर्या ने ब्लेड से उस कोण को बनाने के लिए बल्ले का चेहरा खोला, वह करना बहुत कठिन है और विश्व क्रिकेट में बहुत से बल्लेबाज उस शॉट को नहीं खेल सकते हैं
मुंबई के 218 रन के जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन ही बना सकी, राशिद खान ने नाबाद 79 रन और डेविड मिलर ने 41 रन की पारी खेली
ऋषभ पंत के फैंस पर गुस्सा हुईं ऊर्वशी रौतेला