अमर उजाला
Mon, 3 April 2023
आईपीएल में रविवार को दो मुकाबले खेले गए, पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स का था और दूसरा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस था
पहले मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से और दूसरे मैच में बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से हराया
दोनों मैच एकतरफा रहे, लेकिन बैंगलोर बनाम मुंबई मुकाबले में कुछ रोमांचक पल भी देखने को मिले, आइए देखते हैं
मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी, उसने 48 रन तक रोहित, ईशान, ग्रीन, सूर्यकुमार पवेलियन लौट चुके थे, इसके बाद तिलक वर्मा की तूफानी पारी देखने को मिली,
तिलक 46 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 84 रन बनाकर नाबाद रहे मैच में एक वक्त सिराज और कार्तिक कैच अटेम्प्ट करने के दौरान टकरा भी गए, गेंद भी नीचे गिर गई
This browser does not support the video element.
अपनी पारी के दौरान तिलक ने धोनी की याद दिला दी, उन्होंने आकाश दी की यॉर्कर गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाया और छक्के के लिए भेजा
तिलक वर्मा को बाएं हाथ का धोनी भी कहा जा रहा है, मैच के दौरान चीयर लीडर्स ने भी खूब सुर्खियां बटोरी
नेहल ने 21 रन और अर्शद ने नाबाद 15 रन की पारी खेली, बैंगलोर के लिए कर्ण ने दो विकेट लिए, मैच में RCB के रीस टॉपले फील्डिंग करते हुए कंधा डिसलोकेट कर बैठे
जवाब में बैंगलोर ने 16.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया, कोहली ने 49 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली, उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए
इसके अलावा कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 43 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 73 रन की नाबाद पारी खेली
दिनेश कार्तिक खाता खोले बिना पवेलियन लौटे, जबकि ग्लेन मैक्सवेल तीन गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे
कोहली ने मैच में धोनी के 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मैच फिनिशिंग शॉट की कॉपी भी की और मैच के दौरान एक वैसा ही छक्का लगाया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स भी अपनी पत्नी के साथ मैच देखने पहुंचे थे
वहीं, कर्नाटक के अपोजिशन लीडर सिद्दारमैया भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते दिखे
मैच के दौरान प्रसिद्ध साउथ फिल्म 'कांतारा' के 'दैव' के वेशभूषा में भी एक व्यक्ति पहुंचा था, कांतारा इस साल की सुपरहिट फिल्म रही है
IPL में हैदराबाद vs राजस्थान मैच के कुछ खास पल