अमर उजाला
Wed, 15 March 2023
आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है, पहले मैच में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी
यह सीजन कई खिलाड़ियों के लिए खास रहने वाला है, ऐसा कहा जा रहा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल होगा
हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में टॉप पर हैं, उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा 234 मैच खेले हैं
इसके बाद दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं, उन्होंने इस लीग में 229 मैच खेले हैं, कार्तिक फिलहाल RCB की टीम में हैं
रोहित शर्मा 227 मैचों के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, वह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान भी हैं
विराट कोहली आईपीएल में 223 मैच खेल चुके हैं और लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, वह RCB की टीम में हैं
चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा 210 मैचों के साथ लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, जडेजा पर इस साल टीम को चैंपियन बनाने का दारोमदार होगा
आईपीएल में शिखर धवन 206 और सुरेश रैना 205 मैच खेल चुके हैं, दोनों क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर हैं
पत्नी ऋतिका के भाई की शादी में पहुंचे रोहित शर्मा