सैम करन और शिमरोन हेटमायर के बीच माहौल गरमाया

अमर उजाला

Sat, 20 May 2023

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2023 का 66वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, इस मैच को RR ने चार विकेट से अपने नाम किया

Image Credit : IPL/BCCI

यह दोनों टीमों का लीग राउंड का आखिरी मैच था, धर्मशाला में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल प्लेयर ऑफ द मैच रहे

Image Credit : IPL/BCCI

रन चेज के दौरान पंजाब के इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन और राजस्थान के शिमरोन हेटमायर के बीच पंगा हो गया

Image Credit : IPL/BCCI

17वें ओवर की 5वीं गेंद पर हेटमायर के खिलाफ अपील हुआ और अंपायर ने आउट करार दे दिया

Image Credit : IPL/BCCI

सैम करन ने बल्लेबाज के पास जाकर जश्न मनाया और कुछ कहा भी, लेकिन हेटमायर ने डीआरएस लिया और थर्ड अंपायर का फैसला उनके पक्ष में आया

Image Credit : IPL/BCCI

तभी दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। ओवर खत्म होने के बाद भी करन और हेटमायर में बहस हुई

Image Credit : IPL/BCCI

सैम करन 19वां ओवर लेकर आए। शिमरोन हेटमायर ने पहली ही गेंद पर चौका मारा। वह चौके के पोज में ही बल्ला उठाए भागते हुए नॉन स्ट्राइक एंड तक पहुंच गए

Image Credit : IPL/BCCI

इस बार करन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस ओवर में हेटमायर ने एक और चौका मारा लेकिन 5वीं गेंद पर करन को उनका विकेट मिल गया

Image Credit : IPL/BCCI

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 187 रन बनाए, सैम करन ने 31 गेंदों में 49* रन और शाहरुख खान ने 23 गेंदों में 41* रन की पारी खेली

Image Credit : IPL/BCCI

इसके अलावा जितेश शर्मा ने 28 गेंदों में 44 रन बनाए, राजस्थान की ओर से नवदीप सैनी ने तीन विकेट लिए

Image Credit : IPL/BCCI

जवाब में राजस्थान ने 19.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया, यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 50 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 30 गेंदों में 51 रन बनाए

Image Credit : IPL/BCCI

इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 28 गेंदों में 46 रन की पारी खेली, पंजाब की ओर से कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए

Image Credit : IPL/BCCI

कप्तान-कोच बदले लेकिन नतीजा वही, पंजाब का रिकॉर्ड जान पकड़ लेंगे सिर

IPL/BCCI
Read Now