अमर उजाला
Sun, 7 May 2023
आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, सीएसके ने इस मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की
इस मैच के बाद चेन्नई टीम के फैंस को एक शानदार नजारा देखने को मिला, जिसकी तस्वीर CSK ने सोशल मीडिया पर शेयर की है
चेन्नई के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए चेपक स्टेडियम पहुंचे थे
मैच खत्म होने के बाद रैना अपने पूर्व कप्तान और खास दोस्त एमएस धोनी (MS Dhoni) से मुलाकात करने के लिए मैदान पर पहुंचे, जहाँ दोनों दिग्गज हाथों में हाथ डाले साथ में घूमते दिखाई दिए
इस दौरान 'थाला' और 'चिन्ना थाला' आपस में मस्ती-मजाक करते नजर आये। इस खूबसूरत वाकये की तस्वीर सीएसके ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है
तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- शोल्डर टू शोल्डर, एक परफेक्ट 10
दरअसल, धोनी की जर्सी नंबर-7 है और रैना की जर्सी नंबर-3 है, इसको जोड़कर 10 होता है, 10 नंबर की जर्सी टीम में आमतौर पर सबसे बेहतरीन प्लेयर को दिया जाता है
सीएसके के इस पोस्ट पर फैंस अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है
विवाद के बाद विराट कोहली और सौरव गांगुली में हुई दोस्ती