अमर उजाला
Wed, 12 April 2023
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर उतरने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
धोनी को टीम के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और आईसीसी के पूर्व चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने सम्मानित किया, इस दौरान उनके साथ चित्रा श्रीनिवासन और रूपा गुरुनाथ भी मौजूद रहीं
This browser does not support the video element.
धोनी की कप्तानी में ही सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था। इसके अलावा वह अपनी टीम को 15 में से 11 बार अंतिम चार में ले जा चुके हैं। टीम चार बार ट्रॉफी जीतने के अलावा पांच बार रनर-अप भी रह चुकी है
धोनी ने ओवरऑल आईपीएल में आज के मैच से पहले तक 213 मैचों (CSK/RPS) में कप्तानी की है। इसमें से उन्होंने 125 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा 87 मैच हार चुके हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है
2016 में सीएसके पर बैन के दौरान धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स (RPS) के लिए एक सीजन में 14 मैचों में कप्तानी की थी। इसमें से उनकी टीम ने पांच मैच जीते थे और नौ में हार का सामना करना पड़ा था
धोनी ने आज के मैच से पहले 199 मैचों में सीएसके की कप्तानी की है। इसमें से 120 मैच सीएसके ने जीते हैं, जबकि 78 में हार का सामना करना पड़ा है
धोनी के अलावा दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 146 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। इसमें से 80 मैच मुंबई ने जीते हैं और 62 में हार का सामना करना पड़ा है, चार मैच टाई रहे हैं
विराट कोहली ने 140 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी की है। इसमें से 64 मैच आरसीबी ने जीते हैं, जबकि 69 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैच टाई रहे हैं और चार मुकाबले बेनतीजा रहे हैं
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशव महिंद्रा का निधन