अमर उजाला
Sun, 2 April 2023
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी, तब से अब तक 15 सीजन खेले जा चुके हैं, इस साल 16वां संस्करण खेला जा रहा है
अब तक 15 सीजन खेले जा चुके हैं और हम आपको अब तक एक सीजन में सबसे ज्यादा बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों के बारे में बता रहे हैं
इस लिस्ट में विराट कोहली (2013, 2016, 2019) और केएल राहुल (2020, 2021, 2022) पहले स्थान पर हैं, दोनों तीन-तीन बार ऐसा कर चुके हैं
सचिन तेंदुलकर (2010, 2011) और डेविड वॉर्नर (2015, 2017) दो-दो बार ऐसा कर चुके हैं
गौतम गंभीर (2012, महेंद्र सिंह धोनी (2008), एडम गिलक्रिस्ट (2009), केन विलियम्सन (2018) और रोहित शर्मा (2014) सिर्फ एक बार ऐसा कर पाए हैं
इस सीजन में देखना होगा कि कौन सा कप्तान सबसे ज्यादा रन बना पाता है, डुप्लेसिस, सैमसन, मार्करम, धवन और वॉर्नर पर सबकी नजरें होंगी
फर्श से अर्श पर ये खिलाड़ी, हुआ बड़ा 'इंक्रीमेंट'