18.50 करोड़ के सैम करन ने लखनऊ के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

अमर उजाला

Sun, 16 April 2023

Image Credit : IPL/BCCI

पंजाब किंग्स ने इस साल ऑक्शन में सैम करन को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

Image Credit : IPL/BCCI
अब तक सैम ने अपने प्रदर्शन से यह साबित भी किया है कि क्यों वह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं
Image Credit : IPL/BCCI

शनिवार को लखनऊ के खिलाफ मैच में शिखर धवन नहीं खेले थे, ऐसे में सैम करन को पंजाब किंग्स की कप्तानी सौंपी गई

Image Credit : IPL/BCCI

सैम ने इस मैच में चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट झटके, उनका इकॉनमी रेट 7.80 का रहा, उन्होंने स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम और युधवीर सिंह के विकेट लिए

Image Credit : IPL/BCCI

इस बॉलिंग फिगर के साथ ही सैम करन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है

Image Credit : IPL/BCCI

सैम बतौर कप्तान आईपीएल में डेब्यू कर सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उनसे पहले यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था

Image Credit : IPL/BCCI

कुंबले ने 2009 में आरसीबी के लिए कप्तानी में डेब्यू करते हुए 25 रन देकर दो विकेट झटके थे 

Image Credit : IPL/BCCI

इसके बाद सौरव गांगुली का नंबर आता है, गांगुली ने 2008 में कोलकाता के लिए बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए बैंगलोर के खिलाफ  28 रन देकर दो विकेट झटके थे

Image Credit : IPL/BCCI

हरभजन सिंह ने बतौर कप्तान आईपीएल में डेब्यू 2008 मुंबई के लिए बैंगलोर के खिलाफ किया था, तब उन्होंने 36 रन देकर दो विकेट झटके थे

Image Credit : सोशल मीडिया

सैम करन ने अब तक इस सीजन में पांच पारियों में 124.19 के स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए हैं, इसके अलावा पांच विकेट भी लिए हैं, उनका इकॉनमी रेट 8.52 का रहा

Image Credit :

अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में किया डेब्यू, रोहित ने दी कैप

IPL/BCCI
Read Now