अमर उजाला
Sun, 16 April 2023
पंजाब किंग्स ने इस साल ऑक्शन में सैम करन को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने
शनिवार को लखनऊ के खिलाफ मैच में शिखर धवन नहीं खेले थे, ऐसे में सैम करन को पंजाब किंग्स की कप्तानी सौंपी गई
सैम ने इस मैच में चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट झटके, उनका इकॉनमी रेट 7.80 का रहा, उन्होंने स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम और युधवीर सिंह के विकेट लिए
इस बॉलिंग फिगर के साथ ही सैम करन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है
सैम बतौर कप्तान आईपीएल में डेब्यू कर सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उनसे पहले यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था
कुंबले ने 2009 में आरसीबी के लिए कप्तानी में डेब्यू करते हुए 25 रन देकर दो विकेट झटके थे
इसके बाद सौरव गांगुली का नंबर आता है, गांगुली ने 2008 में कोलकाता के लिए बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए बैंगलोर के खिलाफ 28 रन देकर दो विकेट झटके थे
हरभजन सिंह ने बतौर कप्तान आईपीएल में डेब्यू 2008 मुंबई के लिए बैंगलोर के खिलाफ किया था, तब उन्होंने 36 रन देकर दो विकेट झटके थे
सैम करन ने अब तक इस सीजन में पांच पारियों में 124.19 के स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए हैं, इसके अलावा पांच विकेट भी लिए हैं, उनका इकॉनमी रेट 8.52 का रहा
अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में किया डेब्यू, रोहित ने दी कैप