अमर उजाला
Mon, 15 May 2023
आईपीएल का 16वां सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है
इस सीजन में अब तक कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं
हम आपको उन स्टार खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हुए
पहले ही मैच में चेन्नई के खिलाफ गुजरात टाइटंस के केन विलियम्सन चोटिल हुए, वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल आरसीबी के खिलाफ एक मई को चोटिल हुए, वह सीजन में आगे नहीं खेल पाए
आरसीबी के रीस टॉप्ले कंधे में चोट लगने के कराण आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए
आरसीबी के तेज गेंदबाज डेविड विली उंगली में फ्रैक्चर और स्ट्रेन के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर सीजन में पांच मैच ही खेल पाए, वह चोट के कारण इंग्लैंड लौट गए
लखनऊ के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट के दौरान बाहर हुए
समुद्र किनारे सचिन ने थामा बल्ला, सारा तेंदुलकर के हाथ में गेंद