ऐसे चार मौके जब विराट कोहली ने विपक्षी टीम से लिया बदला

अमर उजाला

Wed, 3 May 2023

Image Credit : IPL/BCCI

1. विराट कोहली vs मिचेल जॉनसन (2014)

2014 में टेस्ट सीरीज के दौरान जॉनसन ने कोहली को गेंद मार दी थी। इसके बाद कोहली ने जॉनसन की खूब धुनाई की थी, इस मैच में कोहली ने 169 रन बनाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

2. विराट कोहली vs जेम्स फॉकनर

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में जेम्स फॉकनर ने कोहली का मजाक उड़ाया था, इस पर कोहली ने जवाब देते हुए कहा था- आप अपनी ऊर्जा व्यर्थ कर रहे हैं, मैंने अपने करियर में आपकी कई बार धुनाई की है, जाकर गेंदबाजी करें
Image Credit : सोशल मीडिया

3. विराट कोहली vs केसरिक विलियम्स (2019)

2017 में वेस्टइंडीज के केसरिक विलियम्स ने कोहली को जमैका में आउट किया था, इसके बाद उन्होंने अपना प्रसिद्ध नोटबुक सेलिब्रेशन किया था, 2019 में वेस्टइंडीज की टीम भारत आई

Image Credit : सोशल मीडिया

हैदराबाद में खेले गए टी20 में कोहली ने 50 गेंदों पर 94 रन बनाए थे, उन्होंने केसरिक की जमकर धुनाई की और फिर नोटबुक सेलिब्रेशन कर केसरिक को चिढ़ाया था, वेस्टइंडीज के इस तेज गेंदबाज ने 3.4 ओवर में 60 रन लुटाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

4. विराट कोहली vs जेम्स एंडरसन (2021)

2021 में भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के दौरान बुमराह ने बैटिंग कर रहे जेम्स एंडरसन को कई बाउंसर डाले, इस पर एंडरसन गुस्सा गए और उन्होंने बुमराह से कुछ कहा था

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, इस पर कोहली ने बदला लिया था और उन्होंने 39 साल के एंडरसन से कहा था- बक,बक,बक...उम्र हो जाने पर यही कर सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

इन राज्यों में बदला मौसम का हाल, गर्मी के बीच बारिश ने दी दस्तक

Social Media
Read Now