अमर उजाला
Sun, 19 March 2023
आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है, पहले मैच चार बार की चैंपियन CSK का सामना डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात से होगा
आईपीएल में इस साल कई स्टार्स मैदान पर उतरेंगे, ऐसे में फैंस को कई धमाकेदार पारियां देखने को मिल सकती हैं
ऐसे में हम आपको आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप खिलाड़ियो के बारे में बता रहे हैं
सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हुए वॉर्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2017 में 43 गेंदों पर शतक जड़ा था। तब उन्होंने 126 रन की पारी खेली थी और आठ छक्के-10 चौके लगाए थे
गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स से खेलते हुए साल 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों में शतक बनाया था। तब उन्होंने 10 छक्के और नौ चौके की मदद से नाबाद 109 रन की पारी खेली थी
किलर मिलर ने पंजाब किंग्स से खेलते हुए 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में शतक जड़ा था। तब उन्होंने सात छक्के और आठ चौके की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेली थी
WPL में खूबसूरती से छाईं UP वॉरियर्स की यह मराठी खिलाड़ी