अमर उजाला
Thu, 16 March 2023
महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही दूर हो गए हों, लेकिन फैंस के दिल से उनके लिए दीवानगी कम नहीं हुई है
धोनी भी फैंस को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ते, इन दिनों वह अपनी बॉडी की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं
धोनी इन दिनों चेन्नई में हैं और आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं, लीग की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है
धोनी के अभ्यास करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, इन तस्वीरों में धोनी के शॉट्स से ज्यादा फैंस का ध्यान उनकी बॉडी पर रहा
धोनी तस्वीरों में बहद फिट नजर आ रहे हैं, बैटिंग करते हुए उनके डोले देखकर फैंस काफी हैरान रह गए
41 साल की उम्र में धोनी की बॉडी देखकर फैंस काफी प्रभावित हो गए, फैंस को उम्मीद है कि धोनी इस साल आईपीएल में बल्ले से भी कमाल दिखाएंगे
लॉकडाउन के दौरान धोनी की बढ़ी हुई दाढ़ी और सफेद बाल के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, इसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था
हालांकि, अब माही का नया अवतार लोगों को हैरान कर रहा है, धोनी इस साल भी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते दिखेंगे
पिछला सीजन CSK के लिए खराब रहा था, टीम ने 14 में से 10 मैच गंवाए थे और टीम अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही थी
यहां पर शादी के लिए लड़का पहले ढूंढता है लड़की