अमर उजाला
Tue, 16 May 2023
आईपीएल 2023 में सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है
इस साल आईपीएल में डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काट लिया है
इसके बारे में खुद अर्जुन ने जानकारी दी। अर्जुन ने बताया है कि उनके बॉलिंग आर्म में ही कुत्ते ने काट लिया
इसी वजह से वह आईपीएल के मुकाबले नहीं खेल पा रहे हैं। मंगलवार को मुंबई का मुकाबला लखनऊ से है
इस मैच के लिए मुंबई की टीम लखनऊ पहुंची है, इकाना में प्रैक्टिस सेशन के दौरान अर्जुन ने युद्धवीर चरक से बातचीत में यह बात कही
अर्जुन बताते हैं कि कुत्ते के काटने से उनकी बॉलिंग आर्म की अंगुलियों में घाव है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना की वजह से अर्जुन को आराम दिया गया था
अर्जुन ने 25 अप्रैल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है, 16 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ अर्जुन ने डेब्यू किया था, और अब तक चार मैचों में तीन विकेट लिए हैं
इन नए नियमों के साथ खेला जाएगा टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल