क्वालिफायर-वन में CSK vs GT, दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी

अमर उजाला

Tue, 23 May 2023

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2023 का पहला क्वालिफायर चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है

Image Credit : IPL/BCCI

हम आपको दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी बता रहे हैं

Image Credit : IPL/BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स
ताकत

  • ऋतुराज और कॉनवे की ओपनिंग जोड़ी का शानदार फॉर्म में होना
  • शिवम दुबे ऊपरी क्रम में धोनी की ओर से दी गई भूमिका को शानदार ढंग से निभा रहे हैं
  • धोनी की कप्तानी चेन्नई के लिए बड़ा बोनस है, उनकी विकेटकीपिंग भी शानदार रही है

Image Credit : IPL/BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स
कमजोरी

  • मध्य और निचले क्रम पर बल्लेबाजी उम्मीदों को मुताबिक नहीं रही। अंबाती रायुडू और मोइन अली नहीं चल पाए हैं
  • फील्डिंग में सुधार की जरूरत। चेन्नई के फील्डर्स ने इस सीजन में कई कैच छोड़ें हैं
  • चेन्नई घरेलू मैदान पर 3 मैच हार चुकी, उसे यहां 4 में जीत मिली है। घरेलू परिस्थितियों का और लाभ उठाने की जरूरत है

Image Credit : IPL/BCCI

गुजरात टाइटंस
ताकत

  • शुभमन गिल का जबरदस्त फॉर्म में होना। वह इस सत्र में दो शतक लगा चुके हैं
  • शमी और राशिद इस आईपीएल में दूसरी टीमों के लिए संकट बने हैं। दोनों 24-24 विकेट ले चुके हैं
  • पिछले सीजन की तरह इस बार भी हार्दिक पंड्या की कप्तानी शानदार रही है

Image Credit : IPL/BCCI

गुजरात टाइटंस
कमजोरी

  • हार्दिक और मिलर उम्मीदों के मुताबिक अपनी बल्लेबाजी से इस सीजन में अब तक कमाल नहीं दिखा पाए हैं
  • गुजरात की टीम अब तक चेन्नई में नहीं खेली है
  • बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल और यश दयाल का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है

Image Credit : IPL/BCCI

VIDEO: दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड... गाने पर धोनी-हार्दिक का डांस

सोशल मीडिया
Read Now