अमर उजाला
Mon, 17 April 2023
आईपीएल 2023 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला गया
इस मैच में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब राजस्थान के तीन फील्डर्स कैच लेने के दौरान टकरा गए और तीनों में से कोई कैच नहीं ले पाया
This browser does not support the video element.
इस पर विकेटकीपर संजू सैमसन के कॉल के बावजूद तीन फील्डर्स कैच लेने के लिए दौड़े, इनमें सैमसन के अलावा शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल शामिल थे
मैच की बात करें तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 177 रन बनाए, शुभमन गिल ने 45 रन और डेविड मिलर ने 46 रन की पारी खेली
जवाब में राजस्थान ने एक वक्त चार रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन टीम ने 19.2 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया
कप्तान संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली, उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए
इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंदों में 56 रन की नाबाद पारी खेली, उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए
हेटमायर को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया, यह गुजरात के खिलाफ राजस्थान की पहली जीत रही
18 सेकंड-20 गोलियां, कीमत- 7 लाख, वह बंदूक जिससे हुई अतीक की हत्या