अमर उजाला
Fri, 18 July 2025
भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं।
मंधाना ने सात टेस्ट मैचों में दो शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 629 रन भी बनाए हैं।
बचपन में स्मृति अपने भाई के साथ क्रिकेट खेला करती थीं। उन दिनों स्मृति मंधाना के भाई अंडर 15 टीम में खेलते थे। स्मृति मंधाना ने भाई की राह पर चलते हुए क्रिकेट में करियर बनाने की ठान ली और ट्रेनिंग शुरू कर दी।
परिवार ने भी उनका मनोबल बढ़ाया। महज 11 साल की उम्र में स्मृति मंधाना का अंडर 19 टीम में चयन हो गया।
खूबसूरती के मामले में मंधाना किसी फिल्म अभिनेत्री से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपनी तस्वीरों से सुर्खियां बटोरती हैं।
वहीं, 153 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक शतक और 31 अर्धशतकों की सहायता से 3982 रन बनाए हैं।
तस्वीर में छिपी है सैंडल, क्या आप खोज सकते हैं?