अमर उजाला
Sat, 14 January 2023
भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने 12 जनवरी को शादी कर ली
वेदा ने क्रिकेटर अर्जुन होयसला के साथ कोर्ट मैरिज की है
वेदा ने तस्वीर साझा कर लिखा- मिस्टर एंड मिसेज।
खास बात यह है कि वेदा ने अपनी मां की जयंती पर शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया, जिनका 2021 में कोविड की वजह से निधन हो गया था
वेदा ने लिखा- यह आपके लिए है मां, आपका जन्मदिन मेरे लिए हमेशा खास रहेगा, लव यू
अर्जुन ने भी तस्वीरें साझा की हैं और लिखा- हम अब नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं
वेदा ने फिर अर्जुन के साथ डेट नाइट की तस्वीरें भी साझा कीं, फोटो में अर्जुन वेदा को गाल पर किस करते दिख रहे हैं
30 साल की वेदा ने भारत के लिए 48 वनडे और 76 टी20 मैच खेले हैं
This browser does not support the video element.
तोते के बीच छिपी तितली को खोजें