अमर उजाला
Sat, 5 October 2024
भारतीय टीम की अगुआई करने का लुत्फ उठा रहे सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को संकेत दिया कि वह निकट भविष्य में आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करना चाहेंगे
मुंबई इंडियंस की टीम आदर्श रूप से सूर्यकुमार को बरकरार रखना चाहेगी लेकिन भारत के मौजूदा कप्तान होने के नाते यह देखना भी दिलचस्प होगा कि पांच बार की चैंपियन टीम से उनकी क्या उम्मीदें हैं
अब जब सूर्यकुमार राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं तो यह देखना होगा कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 से पहले क्या फैसला करती है। मालूम हो कि आईपीएल के अगले सीजन से पहले मेगा नीलामी होनी है
सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद अब रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कमान संभालने के लिए तैयार हैं
सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में होने वाले पहले टी20 मैच से पूर्व प्रेस वार्ता को संबोधित किया और भविष्य में आईपीएल में कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर अपनी राय व्यक्त की
सूर्यकुमार ने कहा, आपने गुगली डाल दी, मैं अपनी नई भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं रोहित भाई की कप्तानी में मुंबई के लिए खेलता था तो जब भी मुझे से राय मांगी जाती थी मैं साझा करता था। मैंने अन्य कप्तानों से सीखा है कि टीम को कैसे आगे ले जाना है। आगे देखते हैं, चलते रहते हैं।
भारतीय टी20 कप्तान ने साथ ही पुष्टि करते हुए बताया कि इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ओपनर के तौर पर उतरेंगे
तस्वीर में छिपा है हाथी, क्या आप 9 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?