कीवियों से हार का बदला लेने के लिए तैयार रोहित की सेना, गिल भी बहा रहे पसीना

अमर उजाला

Tue, 22 October 2024

Image Credit : BCCI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्तूबर से पुणे में खेला जाएगा।

Image Credit : BCCI

इस मैच में भारतीय टीम मेहमानों से पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। 

Image Credit : BCCI

बंगलूरू टेस्ट में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

Image Credit : BCCI

अब टीम इंडिया मेहमानों से इस हार का बदला लेने के लिए जमकर तैयारी कर रही है।
 

Image Credit : BCCI

बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम के प्रैक्टिस सत्र की कुछ तस्वीरें साझा कीं।
 

Image Credit : BCCI
संभावना है कि इस मैच में अर भारत की प्लेइंग 11 बदलती है तो सुंदर रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव में से किसी की जगह ले सकते हैं।
Image Credit : BCCI
हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज में वापसी करने के लिए टीम पर भरोसा जताया था।
Image Credit : BCCI

उन्होंने कहा, इस तरह के मैच होते रहते हैं। हम सकारात्मक चीजें लेकर आगे बढ़ेंगे। ऐसे लोग हैं जो पहले भी इस स्थिति में रहे हैं। 
 

Image Credit : BCCI

'रूट में तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता', कुक ने दिया बड़ा बयान

Twitter
Read Now