अमर उजाला
Tue, 22 October 2024
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्तूबर से पुणे में खेला जाएगा।
इस मैच में भारतीय टीम मेहमानों से पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।
बंगलूरू टेस्ट में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
अब टीम इंडिया मेहमानों से इस हार का बदला लेने के लिए जमकर तैयारी कर रही है।
बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम के प्रैक्टिस सत्र की कुछ तस्वीरें साझा कीं।
उन्होंने कहा, इस तरह के मैच होते रहते हैं। हम सकारात्मक चीजें लेकर आगे बढ़ेंगे। ऐसे लोग हैं जो पहले भी इस स्थिति में रहे हैं।
'रूट में तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता', कुक ने दिया बड़ा बयान