राजकोट से भारतीय स्पिनर्स का खास रिश्ता, अश्विन-जडेजा-कुलदीप का चला है जादू
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा, ये मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा
राजकोट से भारतीय स्पिनर्स का पुराना रिश्ता है
अश्विन, जडेजा और कुलदीप इस मैदान पर टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चार गेंदबाजों में शामिल हैं
राजकोट में विकेट चटकाने के मामले में अश्विन का नाम शीर्ष पर दर्ज है जबकि जडेजा तीसरे नंबर पर हैं
कुलदीप यादव राजकोट में विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों के मामले में चौथे नंबर पर हैं
भारत को पहले मुकाबले में 28 रनों से करारी शिकस्त मिली थी
दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को 106 रनों से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की
तीसरे टेस्ट में अश्विन रचेंगे कीर्तिमान, 500 टेस्ट विकेट से एक विकेट दूर