अमर उजाला
Fri, 12 January 2024
अफगानिस्तान के खिलाफ मोहाली में खेले गए पहले टी20 में भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की
इस मुकाबले में 14 महीने बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी कर रहे रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। वह भारतीय पारी की दूसरी ही गेंद पर रन आउट हो गए
ऐसे में उनकी वापसी तो कुछ खास नहीं हो पाई और साथ ही उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया
यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 11वीं बार है जब रोहित खाता नहीं खोल सके। यह इस प्रारूप में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा है
रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय की 141 पारियों में यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। केएल राहुल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वह 68 पारियों में पांच बार शून्य पर आउट हुए हैं
विराट कोहली भी 14 महीने के अंतराल के बाद टी20 प्रारूप में वापसी करेंगे। उनके दूसरे टी20 में खेलने की बेहद अधिक संभावना है। हालांकि, कोहली इस प्रारूप से चार बार शून्य पर आउट हुए हैं
श्रेयस अय्यर को इस टी20 सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय की 47 पारियों में चार बार खाता नहीं खोला है है।
वहीं, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी अब तक भारत के लिए 15 पारियों में चार बार शून्य पर आउट हुए हैं। नेहरा, हार्दिक, पंत, यूसुफ पठान, रैना और सूर्यकुमार तीन-तीन बार शून्य पर आउट हुए
17,840 करोड़ में तैयार हुआ 22 किमी लंबा अटल सेतु; जानें खासियत