ये क्रिकेटर विदेश में जन्मे, लेकिन मैदान पर टीम इंडिया के लिए लहराया परचम

अमर उजाला

Tue, 31 January 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

वैसे तो भारत में जन्मे कई खिलाड़ी विदेशी टीमों के लिए खेलते हैं, लेकिन विदेश में जन्मे चार क्रिकेटर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है

Image Credit : सोशल मीडिया

अशोक गंडोत्रा का जन्म ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुआ, लेकिन वह खेले भारत के लिए। 1969 में अशोक को टीम इंडिया से दो टेस्ट खेलने को मौका मिला था और उन्होंने कुल 34 रन बनाए
 

Image Credit : सोशल मीडिया

पूर्व ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। 1970 के दशक में वह भारत के लिए 29 टेस्ट खेले और 1202 रन बनाए। इसके अलावा 75 विकेट भी लिए

Image Credit : सोशल मीडिया

लाल सिंह का जन्म मलेशिया के क्वालालंपुर में हुआ था। वह पहले टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा थे

Image Credit : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह का जन्म कैरेबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो में हुआ था। 19 साल की उम्र में वह भारत आए और फिर यहीं रह गए

Image Credit : सोशल मीडिया

1989 में रॉबिन ने भारत के लिए डेब्यू किया। भारत के लिए वह एक टेस्ट और 136 वनडे खेले

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मंदिर की शक्तियों से नासा भी है हैरान

istock
Read Now