कोहली से लेकर सूर्यकुमार तक, भारतीय क्रिकेटर्स के शानदार टैटू

अमर उजाला

Sun, 26 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

सिर्फ बॉलीवुड एक्टर्स ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकटर्स भी फैशन को लेकर ट्रेंड सेट कर रहे हैं

Image Credit : IPL/BCCI

विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव से लेकर हार्दिक पांड्या तक कई क्रिकेटर्स यूनीक हेयरस्टाइल, ट्रेंडी बियर्ड्स और कूल टैटू के लिए जाने जाते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली यकीनन दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं, कप्तान के शरीर पर कई तरह के टैटू हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

केएल राहुल

केएल राहुल टैटू के दीवाने हैं। 2014 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले राहुल ने अपने पूरे शरीर पर बहुत सारे टैटू गुदवाए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव के हाथ और शरीर पर कई हैं जो उनकी शैली और फैशन की समझ के बारे में बहुत कुछ बताते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

रवींद्र जडेजा

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घोड़ों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने अपने शरीर पर एक सुंदर घोड़े का टैटू बनवाया हुआ है
Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या

मैदान पर हार्दिक पांड्या की आक्रामकता को उन्होंने अपने बाएं हाथ पर टाइगर के टैटू से दर्शाया है। 25 वर्षीय ने अपनी गर्दन पर शांति का प्रतीक और बाएं हाथ पर 'विश्वास' का टैटू भी गुदवाया है
Image Credit : सोशल मीडिया

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या ने अपनी बांह पर काले रंग का टैटू बनवाया है, जो 'अवचेतन मन' को दर्शाता है। क्रिकेटर ने इसे "ऊर्जा का वास्तविक स्रोत" बताते हुए फोटो पोस्ट किया था
Image Credit : सोशल मीडिया

शिखर धवन

शिखर धवन के दाहिने कंधे और बांह पर टैटू हैं, वह अब आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

उमेश यादव

उमेश यादव ने बाएं हाथ में बुद्ध से प्रेरित टैटू बनवाया है जो उनके कंधे तक जाती है। गेंदबाज के शरीर पर भगवान शिव का टैटू भी है और उनके बाएं हाथ पर उनकी दिवंगत मां का चित्र भी है

Image Credit : सोशल मीडिया

IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज

IPL/BCCI
Read Now