अमर उजाला
Sun, 5 January 2025
भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल और डांसर तथा कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है और दोनों के तलाक लेने की अटकलें चल रही हैं
बताया जा रहा है कि चहल ने सोशल मीडिया अकाउंट से धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली है। यहां तक की दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं कर रहे हैं
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चहल और धनश्री एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर सकते हैं और जल्द ही इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है
इन सब के बीच चहल का एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने सफर और परिवार के बारे में बात कर रहे हैं
चहल ने पोस्ट में लिखा, कड़ी मेहनत लोगों का व्यवहार बताती है। आप अपने सफर को जानते हैं और आपको इसका दर्द पता होता है। आपको पता रहता है कि यहां तक पहुंचने के लिए आपने कितना दर्द सहा है
उन्होंने आगे लिखा, दुनिया जानती है कि आपको खड़े रहना है। आपने अपने पिता और मां को गौरवान्वित करने के लिए अपना पसीना बहाया है। हमेशा एक गौरवान्वित पुत्र की तरह सीना तानकर खड़े रहो
ऐसा पहली बार नहीं है जब चहल और धनश्री के बीच सबकुछ सही नहीं चलने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले 2023 में भी अटकलों का बाजार तब गर्म हुआ था जब धनश्री ने इंस्टाग्राम से अपने उपनाम से चहल शब्द हटा लिया था
उस वक्त हालांकि, युजवेंद्र चहल ने इसे अफवाह बताया था और अपने प्रशंसकों से किसी तरह की अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की हिदायत दी थी। धनश्री और चहल की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी
तूफानी पारी खेलकर ऋषभ पंत ने पूरे किए 5000 अंतरराष्ट्रीय रन