इस भारतीय क्रिकेटर ने बंगाल क्रिकेट पर लगाए मैच फिक्सिंग के आरोप

अमर उजाला

Fri, 1 March 2024

Image Credit : IPL

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी ने गुरुवार को आरोप बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) की फर्स्ट क्लास लीग मैच पर बड़ा आरोप लगाया है

Image Credit : IPL

उन्होंने आरोप लगाया कि इस लीग के एक मैच के दौरान जिस तरह से कुछ खिलाड़ियों को आउट किया गया, उससे यह मैच फिक्स लग रहा था

Image Credit : IPL

2008 अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे श्रीवत्स गोस्वामी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया। उसमें मोहम्मडन स्पोर्टिंग और टाउन क्लब के बीच मैच का वीडियो साझा किया

Image Credit : IPL

श्रीवत्स गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बल्लेबाज टाउन क्लब को जीत दिलाने के लिए जानबूझकर आउट हो रहे थे

Image Credit : IPL

इस मामले पर कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा- हमने दो मार्च को इस मामले को देखने के लिए टूर्नामेंट समिति की बैठक बुलाई है

Image Credit : IPL

विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी के करियर पर नजर डालें तो वह साल 2009 से लेकर 2022 तक बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं

Image Credit : IPL

श्रीवत्स गोस्वामी ने साल 2022 से मिजोरम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया

Image Credit : IPL

श्रीवत्स गोस्वामी ने 61 फर्स्ट क्लास मैचों में 32.46 की औसत से 3019 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं

Image Credit : Social Media

WPL 2024: मैदान पर पहुंचा फैन तो एलिसा हीली ने इस तरह दिखाई हिम्मत

WPL
Read Now