अमर उजाला
Mon, 27 May 2024
आईपीएल 2024 सीजन का अंत हो चुका है और अब भारतीय खिलाड़ी दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों में जुट गए हैं
रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचा
रोहित के साथ 10 सदस्यीय दल पहुंचा, लेकिन उसमें टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शामिल नहीं थे जो कुछ दिन बाद टीम से जुड़ेंगे
कप्तान रोहित के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑलराउंडर शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल भी पहले जत्थे में शामिल थे
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें भारतीय टीम न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर नजर आ रही है
भारतीय टीम ग्रुप-ए में शामिल है और टीम को बांग्लादेश के खिलाफ नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एकमात्र अभ्यास मैच खेलना है
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में नौ जून को ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा
तहखाने की फर्श खोदने पर शख्स को जो दिखा, खुली रह गई आंखें