अमर उजाला
Fri, 23 June 2023
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे कर लिए हैं, शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की
रोहित ने 2007 में 23 जून को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, यह एक वनडे मैच था
रोहित ने वह वनडे मैच आयरलैंड के खिलाफ सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला था, हालांकि रोहित को उस मैच में बैटिंग करने का अवसर नहीं मिला था
तब से लेकर अब तक रोहित 50 टेस्ट, 243 वनडे और 148 टी20 खेल चुके हैं, उनके नाम कई विश्व रिकॉर्ड्स हैं
रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं, टेस्ट में उनके नाम 3437 रन, वनडे में 9825 रन और टी20 में 3853 रन हैं
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने टेस्ट में नौ शतक, वनडे में 30 शतक और टी20 में चार शतक लगा चुके हैं
रोहित इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखेंगे
इस साल 5 भारतीय क्रिकेटर्स ने की शादी, धोनी के धुरंधर ने की सगाई