मोर्ने मोर्कल को अब भी गिल के पहले टेस्ट में खेलने का भरोसा, जानें क्या कहा

अमर उजाला

Wed, 20 November 2024

Image Credit : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अब से दो दिन बाद यानी 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा 

Image Credit : BCCI

ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाले पहले मैच में गिल के खेलने पर संदेह बना रहेगा क्योंकि कुछ दिन पहले भारत के इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान उन्हें अंगूठे में चोट लग गई थी

Image Credit : BCCI

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए शुभमन गिल की उपलब्धता पर अंतिम फैसला मुकाबले के दिन सुबह को ही लिया जाएगा

Image Credit : twitter

मोर्कल ने कहा, शुभमन की स्थिति में हर दिन सुधार हो रहा है। उन्हें इंट्रा स्क्वाड मैच में चोट लग गई थी। उनकी स्थिति पर हर दिन नजर रहेगी, यह प्रतिदिन की प्रक्रिया है

Image Credit : PTI

उन्होंने कहा, हम उनकी स्थिति में सुधार की उम्मीद लगाए हैं। शुरुआती टेस्ट मैच के पहले दिन की सुबह तक उनके खेलने पर फैसले का इंतजार करेंगे

Image Credit : twitter

नियमित कप्तान रोहित शर्मा के पहले मैच में अनुपस्थित रहने के बाद गिल का चोटिल होना सीरीज शुरू होने से पहले भारत के लिए झटका है

Image Credit : BCCI

क्या एक महीने के अंदर मचेगी तबाही? बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से खौफ में दुनिया

अमर उजाला
Read Now