अमर उजाला
Mon, 21 October 2024
भारतीय टीम के बल्लेबाज सरफराज खान सोमवार को पिता बन गए हैं
सरफराज की पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया है जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है
सरफराज हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे
न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज ने दूसरी पारी में 150 रनों की पारी खेली थी और ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी की थी
भारतीय टीम सरफराज और पंत की साझेदारी के दम पर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में बढ़त हासिल करने में सफल रहा था
भारत को हालांकि, न्यूजीलैंड के हाथों पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था
शमी ने बंगलुरू टेस्ट में रोहित के टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने के फैसले का बचाव किया