टी20 विश्व कप के बीच इस भारतीय ऑलराउंडर की हुई सर्जरी, खुद शेयर की फोटो

अमर उजाला

Wed, 12 June 2024

Image Credit : PTI

भारतीय टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रहे टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है, लेकिन उसके स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को सर्जरी करानी पड़ी है

Image Credit : PTI

शार्दुल की पैर की सर्जरी लंदन में हुई है और वह करीब तीन महीने तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रहेंगे

Image Credit : Instagram

शार्दुल ने खुद इंस्टाग्राम पर सर्जरी के बाद की फोटो शेयर की जिसमे वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे हैं

Image Credit : Instagram

शार्दुल को इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने मुंबई को 42वां रणजी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी

Image Credit : BCCI

शार्दुल ने बीसीसीआई से मैचों के दौरान लंबे ब्रेक की मांग की थी जिससे खिलाड़ी चोट से उबर सके और उसे तैयारी के लिए उपयुक्त समय मिले

Image Credit : IPL

शार्दुल इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे और उन्होंने 9.75 की इकॉनोमी से पांच विकेट झटके थे

Image Credit : IPL

बाज जैसी तेज नजर वाले ही तस्वीर में ढूंढ पाएंगे मोर, क्या आप खोज सकते हैं

Istock
Read Now