अमर उजाला
Tue, 27 December 2022
श्रीलंका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 19 मैचों में 411 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 144.21 का रहा। रोहित ने 1 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया।
दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 12 टी20 में 129.31 के स्ट्राइक रेट से 375 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल है।
तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ आठ टी20 में 138.36 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए हैं। इसमें 4 अर्धशतक शामिल है।
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 19 टी20 में 139.35 के स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए हैं।
केएल राहुल नौ टी20 में 139.35 के स्ट्राइक रेट से 301 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं। राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ 3 अर्धशतक लगाए हैं।
श्रेयस अय्यर नौ मैचों में 149.49 के स्ट्राइक रेट से 296 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में 3 अर्धशतक लगाए हैं।
सुरेश रैना ने श्रीलंका के खिलाफ 12 टी20 में 265 रन बनाए थे। उनके सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन और स्ट्राइक रेट 131.18 का रहा।
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ चार टी20 में 78.33 की औसत और 172.79 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए, 3 फिफ्टी भी लगाई।
मनीष पांडे सात टी20 में 226 रन के साथ नौवें नंबर पर हैं। पांडे का स्ट्राइक रेट 134.52 का रहा और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 51 नाबाद रहा।
कुसल परेरा भारत के खिलाफ नौ टी20 में 215 रन के साथ टॉप-10 में शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 138.70 का है। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
विराट कोहली को सात बार आउट करने वाला यह खिलाड़ी IPL ऑक्शन में नहीं बिका